दूसरे दीक्षांत समारोह को लेकर 12 फरवरी तक करें आवेदन

Updated at : 01 Feb 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

- स्नातक के एक, पीजी के दो सत्र सहित वोकेशनल के विद्यार्थियों से मांगा गया है आवेदन

विज्ञापन

स्नातक के एक, पीजी के दो सत्र सहित वोकेशनल के विद्यार्थियों से मांगा गया है आवेदन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में 6 मार्च को प्रस्तावित दूसरे दीक्षांत समारोह को लेकर आवेदन की प्रक्रिया शनिवार से ही आरंभ कर दी गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को आवेदन के लिए 12 फरवरी तक का समय दिया गया है. जिसे लेकर विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि एमयू का दूसरा दीक्षांत समारोह 6 मार्च को होना अपेक्षित है. जिसे लेकर स्नातक, पीजी सहित वोकेशनल कोर्स के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिये आवेदन की प्रक्रिया शनिवार से आरंभ कर दी गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को 12 फरवरी तक आवेदन का समय दिया गया है. दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थी विश्वविद्यालय के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर दीक्षांत समारोह के लिए आवेदन कर सकते हैं. जिसमें विद्यार्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 2,500 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा. बता दें कि एमयू के दूसरे दीक्षांत समारोह के लिए स्नातक के सत्र 2021-24, पीजी के सत्र 2021-23, सत्र 2022-24, बीएड के सत्र 2022-24, बीसीए के सत्र 2020-23, सत्र 2021-24, बीबीए के सत्र 2020-23, सत्र 2021-24 तथा बायोटेक के सत्र 2020-23 तथा सत्र 2021-24 के वैसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. जो अपने सत्र से उत्तीर्ण हो चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन