8 अगस्त तक एलएलबी सेमेस्टर-1 के लिए करें आवेदन

Updated at : 25 Jul 2024 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर मैरिट लिस्ट जारी कर नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी

विज्ञापन

मुंगेर . एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में एलएलबी के नये सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई से आरंभ कर दी गयी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 20 जुलाई से 8 अगस्त के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जिसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर मैरिट लिस्ट जारी कर नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 51 विद्यार्थियों ने नामांकन के लिये आवेदन किया है.

एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 में नामांकन की अंतिम तिथि आज

मुंगेर . एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-6 में नामांकन की प्रक्रिया 15 जुलाई से आरंभ की गयी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 15 से 26 जुलाई तक का समय दिया गया है. जिसमें विद्यार्थियों को पहले अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र के एलएलबी सेमेस्टर-2 में 140, सेमेस्टर-4 में 127 तथा सेमेस्टर-6 में 139 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

स्नातक पार्ट-3 के लिए स्क्रूटनी आवेदन की अंतिम तिथि कल

मुंगेर . एमयू द्वारा सत्र 2021-24 स्नातक पार्ट-3 के तीनों संकायों कला, विज्ञान एवं वाणिज्य सहित सत्र 2023-25 बीएड पार्ट-1 तथा सत्र 2022-24 बीएड पार्ट-2 सहित सत्र 2022-25 बीबीए पार्ट-2, सत्र 2021-24 बीबीए पार्ट-3, सत्र 2022-25 बायोटेक पार्ट-2 तथा सत्र 2021-24 बायोटेक पार्ट-3 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. वहीं उक्त सभी सत्रों के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थियों से स्क्रूटनी को लेकर आवेदन मांगा गया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 के विद्यार्थियों को स्क्रूटनी के लिये आवेदन करने को लेकर 22 से 27 जुलाई तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जाएगी. जबकि बीएड पार्ट-1 व 2 सहित बीबीए और बायोटेक के पार्ट-2 तथा पार्ट-3 के विद्यार्थियों को स्क्रूटनी के लिये आवेदन करने को लेकर 22 से 25 जुलाई तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि आज समाप्त हो गई.

बीसीए सेमेस्टर-2, 4 और 6 के लिए कल से भराया जाएगा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर . एमयू द्वारा सत्र 2023-26 बीसीए सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 सेमेस्टर-6 में नामांकित विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म शनिवार 27 जुलाई से भराया जाएगा. जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गई है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया की उक्त सत्र के विद्यार्थियों का बिना विलंब शुल्क के 27 जुलाई से 3 अगस्त तक परीक्षा फॉर्म भराया जाएगा. जबकि 4 से 6 अगस्त के बीच 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन