स्क्रूटनी को लेकर आवेदन की प्रक्रिया आरंभ

Published at :10 Jun 2024 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

एमयू द्वारा अपने सत्र 2021-24 स्नातक पार्ट-3 के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिये सोमवार से स्क्रूटनी को लेकर आवेदन की प्रक्रिया आरंभ

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2021-24 स्नातक पार्ट-3 के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिये सोमवार से स्क्रूटनी को लेकर आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थी 10 से 15 जून के बीच स्क्रूटनी को लेकर आवेदन कर सकते हैं. जिसमें विद्यार्थी अधिकतम तीन पेपर के लिये आवेदन कर सकते हैं. जबकि प्रत्येक पेपर के लिये विद्यार्थियों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. आवेदन के लिये विद्यार्थियों को अपने महाविद्यालय से अग्रसारित आवेदन पत्र के साथ उक्त सत्र का प्रवेश पत्र और परीक्षा फल की छायाप्रति अपलोड करनी होगी.

पीजी सेमेस्टर-4 में अबतक 45 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-4 के लिये 8 जून से परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के लिये 8 जून से परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. जिसके लिये बिना विलंब शुल्क के 12 जून तक का समय दिया गया है. जबकि 13 से 14 जून के बीच 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सेमेस्टर-4 के लिये विशेष मौका दिया जा रहा है. जिसमें उक्त अवधि तक वैसे विद्यार्थी, जो सेमेस्टर-1 व 2 उत्तीर्ण है तथा सेमेस्टर-3 में प्रमोटेड है. वैसे विद्यार्थी भी इस बार सेमेस्टर-4 के लिये परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. हलांकि सेमेस्टर-3 में फेल विद्यार्थियों को सेमेस्टर-4 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने का मौका नहीं दिया जायेगा. जबकि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 45 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 33, विज्ञान संकाय में 2 तथा वाणिज्य संकाय में कुल 10 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.

15 जून तक स्नातक पार्ट-2 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने का समय

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने 32 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 सहित सत्र 2021-24 व सत्र 2020-23 और सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 व सत्र 2021-24 बैकलॉग विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 28 मई से भराया जा रहा है. जिसमें विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 15 जून तक का समय दिया गया है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्रों के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 15 जून तक भराया जा रहा है. जबकि 16 से 17 जून के बीच उक्त सत्र के विद्यार्थियों को 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर स्नातक पार्ट-2 में अबतक कुल 22,640 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 20,038, विज्ञान संकाय में 2,303 तथा वाणिज्य संकाय में 299 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जबकि स्नातक पार्ट-1 में अबतक कुल 2,276 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 1,922, विज्ञान संकाय में 343 तथा वाणिज्य संकाय में 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉम भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन