पीजी सेमेस्टर-एक की 2,478 रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया आरंभ

Updated at : 12 Jan 2026 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-एक की 2,478 रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया आरंभ

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग व 9 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-एक में नामांकन के लिण् रिक्त 2,478 सीटों पर सोमवार से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग व 9 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-एक में नामांकन के लिण् रिक्त 2,478 सीटों पर सोमवार से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. जिसमें 14 जनवरी तक नामांकन को इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन का समय दिया गया है. जबकि आवेदन प्रक्रिया के बाद मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसमें चयनित विद्यार्थियों के लिए 16 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. बता दें कि एमयू द्वारा अपने पीजी सेमेस्टर-1 के लिए विषयवार रिक्त सीटों की सूची रविवार 10 जनवरी को ही जारी कर दी है. जिसके अनुसार 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर में कुल 2,478 रिक्त सीटों पर नामांकन को इच्छुक विद्यार्थियों से सोमवार से आवेदन लिया जा रहा है. इस दौरान पूर्व में आवेदन कर चुके वैसे विद्यार्थी, जिनका किसी मैरिट लिस्ट में चयन नहीं हुआ अथवा किसी मैरिट लिस्ट में चयन होने के बावजूद उनके द्वारा नामांकन नहीं लिया. वैसे नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 12 से 14 जनवरी के बीच आवेदन करेंगे. आवेदन के दौरान नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी अधिकतम तीन विकल्पों का ही चयन करेंगे. जबकि आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसमें चयनित विद्यार्थियों के लिए 16 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इस दौरान संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित करते हुये नामांकन के लिए विद्यार्थियों को 19 जनवरी तक का समय दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन