ePaper

शांति, सौहार्द व समरसता के भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील

Updated at : 29 Mar 2025 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
शांति, सौहार्द व समरसता के भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील

ईद, चैती दुर्गा एवं रामनवमी त्योहार को प्रशासन पूरी तरह चौकस है.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर/तारापुर. ईद, चैती दुर्गा एवं रामनवमी त्योहार को प्रशासन पूरी तरह चौकस है. त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को खड़गपुर एवं तारापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपद्रवी तत्वों पर विशेष नजर रखने एवं रामनवमी पर डीजे नहीं बजाने की अपील की गयी.

हवेली खड़गपुर

: खड़गपुर थाना परिसर में ईद और रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने शांति समिति की बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में ईद उल फितर और रामनवमी का त्योहार शांति, सौहार्द और समरसता के भाव के साथ मनाने की अपील दोनों समुदायों से की गयी. गजनफर अली खान ने कहा कि ईद पर पुलिस सजग रहे और शरारती तत्वों पर अपनी नजर बनाए रखे. उन्होंने त्योहार में दोनों धर्मों के लोगों के शरीक होने और हमेशा से सद्भाव मजबूत रहने की बात कही. वहीं शंभू केशरी, मनोज कुमार रघु, रजनीश झा और रेखा सिंह चौहान ने भी रामनवमी और ईद को भाईचारा के साथ मनाए जाने को लेकर अपनी-अपनी राय दी. थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का उपद्रव और अशांति नहीं हो, इसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. उन्होंने रामनवमी पर निकलने वाले जुलूस को लेकर अलग से बैठक कर रूट चार्ट के बारे में जानकारी लेने की बात कही. मौके पर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, सीओ उमेश शर्मा, एसआई कीर्ति कुमारी, कंचन यादव, संतोष कुमार, विपुल कुमार, संजीव कुमार, गोरेलाल मंडल, अविनाश कुमार, शिवशंकर चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.

तारापुर

: चैती दुर्गा पूजा, ईद और रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर तारापुर थाना परिसर में समाजसेवी, राजनीतिक एवं अधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक की गयी. अध्यक्षता एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने की. बैठक में बताया गया कि ईद का त्योहार 31 मार्च को मनाया जायेगा. त्योहार के दौरान नगर क्षेत्र की सफाई नगर पंचायत करेगी. कम पानी वाले क्षेत्रों में टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही बिजली, पानी एवं ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया जायेगा. एसडीओ ने बताया कि गाजीपुर में सुबह 8 बजे तथा पुरानी बाजार मस्जिद में 8:30 बजे रोजेदार नमाज अता करेंगे. इस दौरान दंडाधिकारी के नेतृव में पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे और पुलिस लगातार गश्त करेगी. वहीं चैती दुर्गा पूजा में धौनी, रणगांव, लौना एवं नवटोलिया में प्रतिमा स्थापित होती है. लौना और धौनी में मेला लगता है. वहीं रामनवमी में जुलूस निकालने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य है. आयोजक गौतम कुशवाहा ने बताया कि जुलूस अपराह्न 3 बजे निकलेगी. जिसमें एक हजार से अधिक लोग शामिल होंगे. आयोजक को निर्देश दिया गया कि डीजे नहीं बजायेंगे और सौ से अधिक कार्यकर्ताओं की सूची बतौर आधार कार्ड के साथ थाना में जमा करेंगे. मौके पर एसडीपीओ सिंधुशेखर सिंह, मुख्य पार्षद नीलम देवी, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ संतोष कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी कोमल कुमारी, पूर्व प्रमुख संजय कुमार सिंह, मंटु यादव, हरेकृष्ण वर्मा, कुमार प्रणय, धर्मवीर कुमार, अफजल होदा, जयकृष्ण सिंह, कलामुद्दीन, निरंजन झा, जीतेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे.

इफ्तार पार्टी में आपसी भाइचारे का दिया परिचय

तारापुर. ईद के पूर्व रमजान को लेकर तारापुर में इफ्तार पार्टी देने का सिलसिला जारी है. शनिवार को तारापुर के गाजीपुर निवासी हाजी मुन्ना के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. जहां हिंदू एवं मुसलिम वर्ग के लोग इफ्तार पार्टी में शामिल हुए और आपसी भाईचारे का परिचय दिया. इफ्तार पार्टी में तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह, भाजपा के युवा जिलाध्यक्ष गौतम राज, पूर्व प्रमुख संजय कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जय कृष्ण सिंह, मो. ईमरान फिरदोसी, पारामाउंट एकेडमी के निदेशक महेश कुमार सिंह, इबरार आलम, मनोज मंडल, अबेदुल्ला, विजय सिंह सहित हिंदू व मुसलिम वर्ग के लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन