ePaper

आज से स्नातक सेमेस्टर-एक में रजिस्ट्रेशन के लिए दोबारा मौका

Updated at : 23 Sep 2025 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
आज से स्नातक सेमेस्टर-एक में रजिस्ट्रेशन के लिए दोबारा मौका

मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-एक में नामांकित विद्यार्थियों के लिये रजिस्ट्रेशन को लेकर बुधवार से दोबारा पोर्टल खुल रहा है

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-एक में नामांकित विद्यार्थियों के लिये रजिस्ट्रेशन को लेकर बुधवार से दोबारा पोर्टल खुल रहा है. जिसमें रजिस्ट्रेशन से वंचित विद्यार्थियों को 27 सितंबर तक का समय दिया गया है. इसको लेकर विश्वविद्यालय ने सूचना भी जारी कर दी है. सूचना में कहा कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकित वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 24 से 27 सितंबर के बीच अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. जबकि रजिस्ट्रेशन के लिये विद्यार्थियों को कुल 1 हजार रूपये का शुल्क जमा करना होगा. जिसमें 600 रुपये रजिस्ट्रेशन तथा 400 रुपये विलंब शुल्क लिया जायेगा. सूचना के अनुसार रजिस्ट्रेशन कराने के लिये विद्यार्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र की छायाप्रति, नामांकन शुल्क रसीद की छायाप्रति, विषय सहित आवेदन पत्र की प्रति, दसवीं व 12वीं का प्रवेश पत्र, अंक पत्र व प्रमाण पत्र जमा करना होगा. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में उक्त सत्र के लिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 सितंबर तक पूरी की गयी. जिसमें उक्त सत्र में नामांकित कुल 36,051 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इसमें कला संकाय में 30,628, विज्ञान संकाय में 5,064 तथा वाणिज्य संकाय में 359 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन