ePaper

आंगनबाड़ी सेविका की हत्या कर शव को दरवाजे पर फेंका, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 10 May 2024 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र की लौना पंचायत के सतेहर बिंद टोला निवासी नागेंद्र मांझी की पत्नी रीना कुमारी की गुरुवार की रात गला दबाकर हत्या कर शव को उसके घर के दरवाजे पर फेंक दिया. शुक्रवार की सुबह उसके शव को ससुर ने देखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया. मृतका का मोबाइल भी गायब है. बताया जाता है कि सतेहर बिंद टोला निवासी नागेंद्र मांझी की पत्नी रीना कुमारी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-39 की सेविका है. उसका पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है, जबकि वह अपने 8 साल के बेटे और ससुर के साथ घर पर रहती है. गुरुवार की रात सभी अलग-अलग कमरे में सो रहे थे. शुक्रवार की सुबह जब विरो मांझी उठा तो देखा घर के दरवाजे पर उसकी पोतहू मृत पड़ी हुई है. बताया जाता है कि गुरुवार की रात किसी ने उसकी हत्या कर दी. उसके द्वारा हल्ला करने पर गांव के लोग जुटे और सूचना पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को विरो मांझी ने बताया कि उसका या उसके परिवार का किसी से दुश्मनी नहीं है. 10 वर्ष पूर्व उसका पुत्र नागेंद्र मांझी ने दूसरे जाति की रीना से शादी की थी. जिससे एक बेटा है. इधर, घटना की सूचना मुंबई में रह रहे उसके पति नागेंद्र को दी गयी. जो गांव आने के लिए चल दिया है. पहुंची एफएसएल की टीम, चर्चा ने पकड़ा जोर. एसडीपीओ सिंधुशेखर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया. जिसने घटनास्थल के आसपास सघन जांच कर अपने लिए साक्ष्य एकत्रित किया. इसके बाद शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही इस गुत्थी को सुलझा लेगी. हत्या के कारण व हत्या करने वाले की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी. किसी भी हाल में दोषी बख्शे नहीं जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन