आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को दी जाने वाली सौंकड़ों आयरन सिरप नदी किनारे झाड़ियों में फेंकी

Updated:
विज्ञापन

नदी किनारे झाड़ियों में फेंकी गई आयरन सिरफ | Prabhat Khabar Network

मुंगेर के टेटिया बंबर में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आई आयरन सिरप की 40 पेटियां नदी किनारे झाड़ियों में फेंकी मिलीं। ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन

टेटिया बंबर (मुंगेर). जिले के टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र में बच्चों को पिलायी जाने वाली 40 पेटियां आयरन सिरप नदी किनारे झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया है. ये दवाएं मनरेगा योजना से निर्मित गाइड वॉल के समीप झाड़ियों में मिली है. ग्रामीणों का आरोप है कि यह दवा सीडीपीओ कार्यालय परिसर से निकलवाकर वहां फेंकी गयी है. ग्रामीणों की सूचना पर टेटिया बंबर थाना पुलिस मौके पर पहुंच की दवाओं को जप्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. ग्रामीणों को जानकारी मिली कि नदी किनारे झाड़ियों में बड़ी संख्या में आयरन सिरप की फेंकी हुई हैं.

सिरप आंगनबाड़ी केंद्रों व बच्चों को उपलब्ध करायी जाती है

सिरप आंगनबाड़ी केंद्रों और पोषण कार्यक्रमों के तहत बच्चों को उपलब्ध करायी जाती है. आयरन सिरप का इस्तेमाल बच्चों में एनीमिया यानी खून की कमी दूर करने के लिए किया जाता है. ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में दवा का खुले में पड़ा मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है. स्थानीय लोगों का दावा है कि हाल में आयी बाढ़ के दौरान भी बड़ी मात्रा में आयरन सिरप नदी के पानी में बहा दी गयी. ग्रामीणों के अनुसार करीब 40 पेटियां सीडीपीओ कार्यालय से लगभग 100 गज की दूरी पर नदी किनारे झाड़ियों में फेंकी गयी हैं. ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है।

स्टॉक व वितरण पंजी की जांच की मांग

विदित हो कि सरकार बच्चों के स्वास्थ्य सुधार और कुपोषण दूर करने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है. ऐसे में यदि बच्चों के लिए उपलब्ध करायी गयी दवा जरूरतमंदों तक पहुंचने के बजाय खुले में फेंकी जा रही है, तो यह गंभीर मामला है. जबकि कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर समय-समय पर दवा की कमी की शिकायतें सामने आती हैं, तब इतनी बड़ी मात्रा में सिरप बाहर कैसे पहुंची. यदि दवा के स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजी, संबंधित गोदाम और आंगनबाड़ी केंद्रों के रिकॉर्ड की जांच करायी जा तो मामले का खुलासा हो पायेगा.


विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन