ePaper

मतगणना केंद्र पर तैनात किये गये दो मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस

Updated at : 03 Jun 2024 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

सदर अस्पताल में सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

विज्ञापन

सदर अस्पताल में सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश, प्रतिनिधि, मुंगेर. लोकसभा चुनाव को लेकर मतगणना का कार्य मंगलवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज में हो रहा है. वहीं भीषण गर्मी व उमस के बीच मतगणना केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई प्रकार की तैयारी की गयी है, ताकि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की मेडिकल आपात के समय संबंधित को तुरंत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा सके. सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि मतगणना केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो एंबुलेंस के साथ दो मेडिकल टीम को लगाया गया है. जिसमें एक टीम में चिकित्सक के रूप में डॉ फैजुद्दीन हैं, जबकि दूसरी मेडिकल टीम में डॉ रौशन कुमार को लगाया गया है. इसके अतिरिक्त मतगणना केंद्र पर हीटवेव, लू, दस्त व डायरिया की दवाएं विशेष रूप से उपलब्ध करायी गयी है. साथ ही दर्द की दवा, ओरआरएस आदि की व्यवस्था भी पूर्ण मात्रा में की गयी है. इसके अतिरिक्त एक एंबुलेंस को जिला स्थायी नियंत्रण कक्ष में लगाया गया है. साथ ही सदर अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट मोड में रखा गया है. उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र पर दोनों मेडिकल टीम सुबह 7 बजे से मतगणना समाप्ति तक बनी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन