ePaper

पीजी सेमेस्टर-1 एवं 3 के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ

Updated at : 16 Oct 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 एवं 3 के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ

उत्तीर्ण विद्यार्थी के लिये सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया गुरूवार से आंरभ की गयी है

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभाग व 7 पीजी सेंटर के लिए सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन के साथ 20 पीजी विभाग व 6 पीजी सेंटर के लिए सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से आरंभ कर दी है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर गुरुवार से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें एमयू के 20 पीजी विभाग तथा 7 पीजी सेंटर में नामांकन को लेकर 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन लिया जायेगा. इसमें स्नातक पार्ट-3 में उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. जिसके लिये इच्छुक विद्यार्थियों को 700 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी स्नातक पार्ट-3 के टीआर अंक पत्र या वेबकॉपी के आधार पर पीजी में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. जबकि सभी विद्यार्थियों को अपार आईडी दर्ज कराना अनिवार्य होगा. इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 के पास व उत्तीर्ण सहित सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 के पास व उत्तीर्ण विद्यार्थी के लिये सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से आंरभ की गयी है. जिसमें उक्त सत्र के विद्यार्थियों को दो चरणों में नामांकन का समय दिया गया है. सूचना के अनुसार विद्यार्थियों को पहले 16 और 17 अक्तूबर को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापन के पश्चात नामांकन का मौका दिया गया है. जबकि दीपावली और छठ पूजा अवकाश के बाद विद्यार्थियों को 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापन के बाद नामांकन का मौका दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन