ePaper

आज से आरंभ होगा स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की प्रक्रिया

Updated at : 15 Apr 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
आज से आरंभ होगा स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की प्रक्रिया

दस्तावेज सत्यापन के पश्चात विद्यार्थी नामांकन शुल्क भर पायेंगे.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से आरंभ की जायेगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर पार्ट-2 की परीक्षा में पास व प्रमोटेड विद्यार्थियों के लिये बुधवार से नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जा रही है. जिसमें उक्त सत्र के पास व प्रमोटेड विद्यार्थियों को 26 अप्रैल तक का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. जिसमें विद्यार्थियों को पंजीयन प्रमाण पत्र की छायाप्रति, पार्ट-1 का प्रवेश पत्र व प्रमाण पत्र तथा पार्ट-2 का प्रवेश पत्र और रिजल्ट का टीआर अथवा वेबकॉपी को जमा करना होगा. दस्तावेज सत्यापन के पश्चात विद्यार्थी नामांकन शुल्क भर पायेंगे. वहीं सभी वर्ग की छात्राएं तथा एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राएं जीरो पेमेंट वेरिफाइ कर रसीद प्राप्त कर लेंगे, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन