ePaper

पीजी सेमेस्टर-1 के चौथे मैरिट लिस्ट में चयनित 618 विद्यार्थियों का नामांकन आरंभ

Updated at : 22 Dec 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 के चौथे मैरिट लिस्ट में चयनित 618 विद्यार्थियों का नामांकन आरंभ

विश्वविद्यालय द्वारा ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया संचालित की जायेगी.

विज्ञापन

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिये चौथे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से आरंभ हो गया. जिसमें चयनित विद्यार्थियों को 24 दिसंबर तक नामांकन का समय दिया गया है.

विदित हो कि एमयू द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर जारी चौथे मैरिट लिस्ट में कुल 618 विद्यार्थियों को चयनित किया है. जिसमें चयनित इन विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में नामांकन के लिये 22 से 24 दिसंबर तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो जायेगी. वही उक्त मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराने के बाद नामांकन शुल्क जमा करेंगे. हलांकि विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार उक्त सत्र के विद्यार्थियों को नामांकन के दौरान रजिस्ट्रेशन के लिये समय नहीं दिया गया है. जिसके लिये बाद में तिथि का निर्धारण किया जायेगा. वही चौथे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया संचालित की जायेगी. जिसमें पीजी के रिक्त बचे सीटों पर पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर नामांकन का मौका दिया जायेगा.

तीन मैरिट लिस्ट में 3,078 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

विदित हो कि एमयू के पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर पूर्व में कुल 6,115 विद्यार्थियों ने आवेदन किया. वही अबतक जारी तीन मैरिट लिस्ट में कुल 4,256 विद्यार्थियों का चयन किया गया. जिसमें तीनों मैरिट लिस्ट में कुल 3,078 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 2,386, विज्ञान संकाय में 588 तथा वाणिज्य संकाय में 102 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. वहीं उक्त सत्र में अबतक कुल 3,016 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें कला संकाय में 2,349, विज्ञान संकाय में 567 तथा वाणिज्य संकाय में 100 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन