जिलाधिकारी की बेहतरीन बल्लेबाजी से प्रशासनिक एकादश की टीम विजयी

Updated:
विज्ञापन
जिलाधिकारी की बेहतरीन बल्लेबाजी से प्रशासनिक एकादश की टीम विजयी

गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. जबाव में खेलने उतरी प्रशासन एकादश के कप्तान डीएम के धुआंधार पारी के आगे रेलवे के गेंदबाजों ने घुटने टेक दिए

विज्ञापन

मुंगेर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पोलो मैदान में जिला प्रशासन तथा जमालपुर रेलवे एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जिसमें जिलाधिकारी की बेहतरीन बल्लेबाजी से प्रशासनिक एकादश की टीम 4 विकेट से विजयी रही. प्रशासन एकादश के कप्तान डीएम निखिल धनराज एवं रेलवे एकादश के कप्तान रेल कारखाना के सीडब्लूएम विनय प्रसाद वर्णवाल मैदान में टॉस के लिए पहुंचे. टॉस जीत कर प्रशासन एकादश ने पहले बल्लेबाजी के लिए रेलवे एकादश को आमंत्रित किया. निर्धारित 16 ओवर में रेलवे ने 127 रन बनाये. जिला प्रशासन की ओर से एसडीओ सदर कुमार अभिषेक ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. जबाव में खेलने उतरी प्रशासन एकादश के कप्तान डीएम के धुआंधार पारी के आगे रेलवे के गेंदबाजों ने घुटने टेक दिए. उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाये. प्रशासन एकादश की टीम 4 विकेट से मैच जीत लिया. बेहतरीन खेल के लिए डीएम को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन