विद्युतकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार मामले का अभियुक्त पिंटू सिंह गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
विद्युतकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार मामले का अभियुक्त पिंटू सिंह गिरफ्तार

अभियुक्त पिंटू सिंह गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. विद्युतकर्मियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज व बंधक बनाने के मामले में खड़गपुर पुलिस ने एक आरोपी बड़ी मुढ़ेरी गांव निवासी अरविंद सिंह के पुत्र संदीप सुमन उर्फ पिंटू सिंह को गिरफ्तार किया है. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में यह सफलता पुलिस को हाथ लगी. जानकारी देते प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि बीते 19 अप्रैल की रात बड़ी मुढ़ेरी गांव में एक बंद पड़े घर में लाखों की चोरी हुई थी. जिसकी जांच करने के लिए पुलिस वहां पहुंची थी. इसी दौरान पता चला कि विद्युतकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट, गाली-गलौज व बंधक बनाने के मामले का आरोपी संदीप सुमन उर्फ पिंटू सिंह अपने घर पर ही है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पिंटू के घर पर छापेमारी की गयी तो वह अपने घर पर ही था. पिंटू पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल ने उसे धर दबोचा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि पिंटू सिंह पूर्व में भी कई कांडों में नामजद है. जिसमें वह फिलहाल जमानत पर है. वह आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित कांडों का आरोपी है और पूर्व में एक हत्याकांड मामले में सात साल जेल में भी रह चुका है. पिंटू की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन