ePaper

लोकसभा के 10 अभ्यर्थियों के लेखा संधारण की हुई जांच

Updated at : 04 May 2024 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

लेखा जांच में 28- मुंगेर लोक सभा संसदीय क्षेत्र के कुल 12 में से 10 अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर में होने वाले चुनाव को लेकर अभ्यर्थी व्यय कोषांग में अभ्यर्थियों के लेखा संधारण की जांच की गयी. इसकी जांच व्यय प्रेक्षक सत्य साधन सिंह की अध्यक्षता में हुई. लेखा जांच में 28- मुंगेर लोक सभा संसदीय क्षेत्र के कुल 12 में से 10 अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. जहां नोडल पदाधिकारी, अभ्यर्थी व्यय कोषांग सह संयुक्त आयुक्त राज्य कर योगेंद्र कुमार शर्मा थे. नोडल पदाधिकारी ने बताया कि मुंगेर लोक सभा संसदीय क्षेत्र के तहत सभी 12 अभ्यर्थियों के लेखा संधारण की जांच शुक्रवार को निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग की देख रेख में की गयी. व्यय प्रेक्षक सहित सभी पदाधिकारियों द्वारा निर्वाचन कार्य में अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे व्यय के लेखा का संधारण कर सैडो रजिस्टर से मिलान किया गया. उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय पंजी के निरीक्षण के लिए लेखा जांच की तीन तिथि निर्धारित की गयी है. अगली जांच 7 मई तथा तीसरी जांच 11 मई को होगी. उन्होंने कहा कि लेखा जांच में विफल रहने पर अथवा उपस्थित नहीं होने की स्थिति में निर्वाचन आयोग के प्रावधान अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन