मुंगेर विश्वविद्यालय ने जारी किया स्नातक सेमेस्टर-एक के नये सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर

Updated at : 25 May 2024 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-एक में नामांकन व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिये शैक्षणिक कलैंडर जारी किया गया है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-एक में नामांकन व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिये शैक्षणिक कलैंडर जारी किया गया है. जिसके अनुसार 31 मई को नामांकन के लिये आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एक जून से आवेदन की त्रुटि को ठीक करने का समय दिया जायेगा. जबकि चार जून को पहली मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. साथ ही 5 जून से पहली मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होगी.

एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-एक में नामांकन के लिये 31 मई तक आवेदन का समय दिया गया है. जिसके बाद एक से दो जून के बीच आवेदन की त्रुटियों को ठीक करने का समय दिया गया है. वहीं चार जून को पहली मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जबकि पांच से 11 जून तक पहली मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. उन्होंने बताया कि दूसरी मैरिट लिस्ट 13 जून को जारी की जायेगी. जबकि 13 से 19 जून के बीच दूसरी मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करायी जायेगी. वहीं 21 जून को तीसरी मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसके लिये 21 से 24 जून के बीच नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी. जिसके बाद 25 जून को रिक्त सीटों की सूची जारी की जायेगी. जिसपर 26 से 28 जून के बीच ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होगी. वहीं इसके बाद 29 जून से सात जुलाई के बीच उक्त सत्र के लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण करायी जायेगी.

अबतक कुल 40,872 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

बता दें कि उक्त सत्र में नामांकन को लेकर आवेदन की तिथि को विश्वविद्यालय द्वारा 31 मई तक विस्तारित कर दिया गया है. जिसमें अबतक कुल 40,872 विद्यार्थियों ने नामांकन के लिये आवेदन किया है. इसमें कला संकाय में 35,507, विज्ञान संकाय में 5,022 तथा वाणिज्य संकाय में 343 विद्यार्थियों ने अबतक आवेदन किया है. वहीं उक्त सत्र में नामांकन को लेकर आवेदन करने के लिये इच्छुक विद्यार्थियों को मैट्रिक का प्रवेश पत्र, अंकपत्र, इंटर का प्रवेश पत्र तथा अंकपत्र का वेबकॉपी अपलोड करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन