पिकअप के धक्के से युवक जख्मी, भागलपुर रेफर
Author Anand kumar
Updated:
विज्ञापन

पिकअप के धक्के से युवक जख्मी, भागलपुर रेफर
विज्ञापन
तारापुर. सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर संध्या एक मैजिक पिकअप वाहन ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया. जिससे बाइक सवार गाजीपुर निवासी अरशद खान घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने बताया कि उनके सिर और पैर में गहरी चोटें आयी है. साथ ही कंधे की हड्डी भी टूट गई है. चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार करते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










