हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

खड़गपुर थाना क्षेत्र के विहवै गांव निवासी 25 वर्षीय मुकेश टुडू की शनिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर

खड़गपुर थाना क्षेत्र के विहवै गांव निवासी 25 वर्षीय मुकेश टुडू की शनिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. रविवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव पहुंचा. यहां शव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी. वहीं इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.

जानकारी के अनुसार मुकेश टुडू अपने घर विहवै से बाइक से जमुई जिला के बरहट अपने एक संबंधी के घर जा रहा था. इसी दाैरान एनएच-333 पर खादी ग्राम के समीप सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा से उसकी बाइक की टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुकेश सड़क पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया. इधर, सूचना मिलते ही बरहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मुकेश को तत्काल जमुई सदर अस्पताल ले गयी. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे. वहीं पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के उपरांत रविवार की दोपहर जब शव गांव पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गयी और पूरे गांव में सन्नाटा छा गया. मृतक मुकेश टुडू विवाहित था. लेकिन उन्हें कोई संतान नहीं था. घटना से उनकी पत्नी सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं पूर्व मुखिया संजय मंडल गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन