ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हेमजापुर थाना क्षेत्र के मानगढ़-सिंधिया के बीच बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर से दबकर 19 वर्षीय युवक की मौत हो गयी

विज्ञापन

मुंगेर. हेमजापुर थाना क्षेत्र के मानगढ़-सिंधिया के बीच बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर से दबकर 19 वर्षीय युवक की मौत हो गयी, जबकि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. वहीं स��चना पर पहुंचे परिजनों द्वारा युवक को सदर अस्पताल लाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद पुलिस द्वारा युवक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. बताया गया कि हेरूदियारा निवासी गोपाल प्रसाद यादव का 19 वर्षीय पुत्र बंकेश कुमार हेरू दियारा में ही आरपीएम ईंट भट्ठा में मजदूरी करता था. बुधवार को वह और ट्रैक्टर चालक लाल खां निवासी नीरज कुमार ट्रैक्टर से ईंट लेकर धरहरा गया था. जहां से वापस लौटने के दौरान अनियंत्रित होकर बंकेश कुमार ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के नीचे दब गया. इधर, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. इस बीच दियारा के ही कुछ लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी. इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. जहां से बंकेश कुमार को सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक से उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर बंकेश को कुचला है. वहीं घटना के बाद से चालक ट्रैक्टर समेत फरार है. युवक की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि बंकेश दो भाईयों में सबसे बड़ा था. उसके पिता भी वाहन चालक का काम करते हैं. मामले की जानकारी के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. साथ ही मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन