ePaper

स्नातक सेमेस्टर-1 के दूसरे मैरिट लिस्ट में कुल 4,481 विद्यार्थी चयनित

Updated at : 01 Aug 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-1 के दूसरे मैरिट लिस्ट में कुल 4,481 विद्यार्थी चयनित

नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर दूसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें कुल 4,481 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. जिसके लिये नामांकन की प्रक्रिया भी शुक्रवार से आरंभ कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि दूसरे मैरिट लिस्ट में कुल 4,481 विद्यार्थियों का चयन 33 कॉलेजों के लिये किया गया है. इसमें चयनित विद्यार्थियों के लिये नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को 6 अगस्त तक नामांकन का समय दिया गया है. नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन की छायाप्रति, डैसबोर्ड से कॉलेज वितरण के प्रिंट की छायाप्रति, 10 वीं बोर्ड का प्रवेश पत्र, अंक प्रमाण पत्र, सर्टिफिकेट, 12 बोर्ड का प्रवेश पत्र, अंक प्रमाण पत्र, आरक्षण कोटि के विद्यार्थियों के लिये सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत जाति, कोटि प्रमाण पत्र, सीएलसी, दूसरे बोर्ड के लिये माइग्रेशन प्रमाण पत्र तथा चार फोटो जमा करना होगा. विदित हो कि एमयू द्वारा जारी प्रथम मैरिट लिस्ट में चयनित 27,247 विद्यार्थियों के लिये नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो गयी है. जिसमें पहले मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 19,963 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 16,247, विज्ञान संकाय में 3,442 तथा वाणिज्य संकाय में 274 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन