चोरी की सात मोबाइल के साथ एक चोर गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 10:17 PM

विज्ञापन

खड़गपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एरिया डोमिनेशन के दौरान चोरी की सात मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एरिया डोमिनेशन के दौरान चोरी की सात मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया. इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी विकास कुमार ने बताया कि एरिया डोमिनेशन के दौरान जब मुजफ्फरगंज हाट पर पहुंचे तो पुलिस की गाड़ी को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा. इससे पुलिस को शक हुआ और भाग रहे व्यक्ति को पकड़ा गया. जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से चोरी की सात मोबाइल बरामद की गयी. गिरफ्तार व्यक्ति मुजफ्फरगंज गांव निवासी राजू बिंद है. बरामद मोबाइल के संदर्भ में पूछा गया तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया. फरार वारंटी गिरफ्तार हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना पुलिस ने पुराने मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया. इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी रानी सागर गांव निवासी राजेश बिंद के पुत्र सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया गया. जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन