शॉट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राखबरियारपुर : नया रामनगर थाना क्षेत्र के कला रामपुर गांव में शुक्रवार को विद्युत की शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई. जिससे लाखों रुपये की समान जलकर नष्ट हो गई. घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कलारामपुर गांव निवासी रामप्रवेश पासवान के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. आग देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. वहीं पीड़ित रामप्रवेश पासवान ने बताया कि इस अगलगी में घर में रखें अनाज, कपड़े, बर्तन एवं कई जरूरी कागजात सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई.

लाखों रुपये की समान जलकर नष्ट हो गई.
नया रामनगर थाना क्षेत्र के कला रामपुर गांव में शुक्रवार को बिजली की शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई. जिससे लाखों रुपये की समान जलकर नष्ट हो गई. घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कलारामपुर गांव निवासी रामप्रवेश पासवान के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. आग देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. वहीं पीड़ित रामप्रवेश पासवान ने बताया कि इस अगलगी में घर में रखें अनाज, कपड़े, बर्तन एवं कई जरूरी कागजात सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई.
अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच बांटा राहत सामग्री
बरिारपुर के झौआबहियार वार्ड संख्या-8 में अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच शुक्रवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी मुंगेर शाखा द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया. इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ सुधीर कुमार, सचिव देव प्रकाश, डॉ पंकज, अंकित कुमार जालान, पप्पू जी एवं अन्य सदस्य ने अग्नि पीड़ितों के बीच भोजन व अन्य राहत सामग्री बांटा. सोसाइटी चेयरमैन ने बताया कि रेड क्रॉस परिवार पीड़ित मानवता की सेवा में सदैव तत्पर है एवं विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों की सेवा में खड़ी है. रेड क्रॉस सोसाइटी का मकसद जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा करना और मानवता के प्रति सम्मान सुनिश्चित करना है. इसके लिये सोसाइटी समय-समय पर कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक, रक्तदान अभियान, आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवाएं और समुदाय-आधारित कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




