अनुमंडल अस्पताल तारापुर को लक्ष्य सर्टिफिकेट में मिला ए ग्रेड

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
अनुमंडल अस्पताल तारापुर को लक्ष्य सर्टिफिकेट में मिला ए ग्रेड

तारापुर अनुमंडल अस्पताल ने जिले में सबसे पहले लक्ष्य सर्टिफिकेशन हासिल कर लिया है. नेशनल असेसमेंट में अनुमंडल अस्पताल तारापुर ने ए-ग्रेड हासिल किया है

विज्ञापन

एमसीएच ओटी में 90 प्रतिशत और प्रसव केंद्र में हासिल किया 94 प्रतिशत अंक

मुंगेर. तारापुर अनुमंडल अस्पताल ने जिले में सबसे पहले लक्ष्य सर्टिफिकेशन हासिल कर लिया है. नेशनल असेसमेंट में अनुमंडल अस्पताल तारापुर ने ए-ग्रेड हासिल किया है.

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से देश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों को, विशेषकर लेबर रूम (प्रसव कक्ष) और मैटरनिटी ऑपरेशन थियेटर में उच्च गुणवत्ता वाली मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लक्ष्य सर्टिफिकेशन प्रदान किया जाता है. यह प्रमाण पत्र उन संस्थानों को मिलता है. जो प्रसव के दौरान, बाद की देखभाल, और सुरक्षा के कड़े मानकों (इन्क्वास) को पूरा करते हैं. उन्होंने बताया कि इसके तहत 29 नवंबर को नेशनल लक्ष्य टीम ने अनुमंडल अस्पताल तारापुर का असेसमेंट किया था. जिसमें अनुमंडल अस्पताल को ए-ग्रेड मिला है.

एमसीएच में 90 और प्रसव केंद्र में 94 प्रतिशत मिले अंक

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम मो फैजान आलम अशरफी ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल तारापुर को लक्ष्य के नेशनल सर्टिफिकेशन में ए-ग्रेड मिला है. इसके लिए मैटरनिटी ऑपरेशन थियेटर के लिए 90 प्रतिशत अंक मिला है. जबकि प्रसव केंद्र पर दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा के लिए 94 प्रतिशत अंक मिला है. उन्होंने बताया कि तारापुर अनुमंडल अस्पताल, जिले का पहला स्वास्थ्य संस्थान है. जिसने लक्ष्य के लिए स्टेट और नेशनल दोनों सर्टिफिकेट हासिल कर लिया है. डीपीएम ने बताया कि सदर अस्पताल मुंगेर भी लक्ष्य के लिए स्टेट असेसमेंट क्वालिफाई कर चुका है. जबकि जल्द ही अब नेशनल की टीम सदर अस्पताल मुंगेर का लक्ष्य असेसमेंट करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन