सेवानिवृत पीएनबी मैनेजर को दी विदाई

Updated:
विज्ञापन
सेवानिवृत पीएनबी मैनेजर को दी विदाई

सेवानिवृत पीएनबी मैनेजर को दी विदाई

विज्ञापन

मुंगेर. पंजाब नेशनल बैंक बेकापुर परिसर में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. सेवानिवृत मैनेजर प्रभात कुमार को बैंक परिवार की ओर से अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर विदाई दी गयी. अध्यक्षता शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने किया. बैंक के मंडल प्रमुख शैलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि नौकरी-पेशा में सेवानिवृति एक सामान्य प्रक्रिया है. एक दिन सभी को सेवानिवृत होना है. लेकिन हमलोग उनके साथ बिताये समय और उनके अच्छे कार्यों को हम कभी नहीं भूल सकते है. प्रभात कुमार ने अपने कार्यकाल में उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान किया. जबकि साथी कर्मचारियों के बीच भी वे अपने मृदुभाषी स्वभाव के कारण काफी प्रिय रहे. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि उनके कार्यकाल को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. क्योंकि उन्होंने हमेशा बैंक को मजबूती प्रदान करने का काम किया. मौके पर बैंककर्मी राहुल कुमार, स्मृति, आलोक आनंद, रंजय कुमार चौधरी, नवीन कुमार, अनिल कुमार, शशिचंद्र झा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन