17 अंगीभूत कॉलेजों के 98 अतिथि शिक्षकों को मिलेगा 11 माह का सेवा विस्तार
Updated at : 19 Jan 2026 6:44 PM (IST)
विज्ञापन

17 अंगीभूत कॉलेजों के 98 अतिथि शिक्षकों को मिलेगा 11 माह का सेवा विस्तार
विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों के सेवा विस्तार को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय में सेलेक्शन कमिटी ने की बैठक
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में सोमवार को अतिथि शिक्षकों के सेवा विस्तार को लेकर सेलेक्शन कमिटी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो संजय कुमार ने की. इस दौरान कुलसचिव प्रो घनश्याम राय सहित सेलेक्शन कमिटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे. बैठक में विश्वविद्यालय के 17 अंगीभूत कॉलेजों से अतिथि शिक्षकों के 11 माह के सेवा विस्तार के लिए भेजी गयी सीसीआर रिपोर्ट की गहनता से जांच की गयी. साथ ही अतिथि शिक्षकों के सेवा विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई. कुलपति प्रो संजय कुमार ने बताया कि सीसीआर रिपोर्ट के आधार पर ही अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार दिया जाएगा. इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी. गौरतलब है कि मुंगेर विश्वविद्यालय के 17 अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों का 11 माह का सेवाकाल एक दिसंबर 2025 को समाप्त हो गया था. इसके बाद जनवरी 2026 में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी कॉलेजों से सीसीआर रिपोर्ट मांगी गयी थी. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में सेवा विस्तार मिलने के बाद वर्ष 2025 तक विश्वविद्यालय के 17 अंगीभूत कॉलेजों में लगभग 98 अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं. इन सभी अतिथि शिक्षकों को अब विश्वविद्यालय द्वारा पुनः 11 माह का सेवा विस्तार दिया जाएगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




