कालाजार मरीजों की बिगड़ी हालत, बंद करनी पड़ी दवा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 Feb 2017 1:30 AM
विज्ञापन

मुंगेर : सदर अस्पताल में कालाजार के दो ऐसे मरीज पाये गये हैं, जिन्हें अन्य बीमारियों के कारण दवा नहीं दी जा रही है़ इससे मरीज की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती ही जा रही है़ एक मरीज को दवा शुरू की गयी थी. किंतु दवा के रिएक्शन के कारण बीच में ही दवा बंद करनी पड़ी़ […]
विज्ञापन
मुंगेर : सदर अस्पताल में कालाजार के दो ऐसे मरीज पाये गये हैं, जिन्हें अन्य बीमारियों के कारण दवा नहीं दी जा रही है़ इससे मरीज की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती ही जा रही है़ एक मरीज को दवा शुरू की गयी थी. किंतु दवा के रिएक्शन के कारण बीच में ही दवा बंद करनी पड़ी़ वहीं परिजनों का कहना है कि दवा नहीं चलने के कारण मरीज की हालत बिगड़ती जा रही है़
कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षक
अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि कालाजार से पीड़ित मरीज सुनील कुमार को भागलपुर रेफर किया जा चुका है, किंतु उसके परिजन उसे भागलपुर ले जाने से मना कर रहे हैं. वहीं महादेव साव को डायबिटीज की बीमारी है़ उसके डायबिटीज को नियंत्रित किये बगैर कालाजार की दवा नहीं चलायी जा सकती है़
केस स्टडी-1
सदर प्रखंड के महुली गांव निवासी सुनील यादव को डेढ़ माह पूर्व से बुखार आ रहा था़ बार-बार दवा लेने के बाद भी जब बुखार नहीं उतरा तो परिजनों ने उसे 26 जनवरी के दिन सदर अस्पताल में भरती कराया़ इसके बाद कालाजार प्रमाणित होने पर उसका इलाज आरंभ किया गया़ किंतु दवा चलाने के कुछ ही देर बाद उसका रक्तचाप काफी धीमा हो गया तथा उसकी हालत बिगड़ने लगी़ इसके बाद चिकित्सक की सलाह पर दवा बंद कर दी गयी. उनकी पत्नी सुमन देवी का कहना है कि मरीज को फिर से दवा नहीं दी जा रही है़ इससे उसकी हालत बिगड़ती जा रही है.
केस स्टडी-2
सदर प्रखंड के कुतलुपुर पंचायत स्थित बहादुरनगर निवासी 40 वर्षीय महादेव साव ने बताया कि पिछले दो माह से वह बुखार से पीड़ित है़ हालत काफी बिगड़ते देख परिजनों ने उसे इलाज के लिए 29 जनवरी को ही सदर अस्पताल में भरती कराया़ चिकित्सक ने उसे कालाजार से पीड़ित बताया है, किंतु अब तक उसकी दवा शुरू नहीं की गयी है़ इससे उसकी हालत दिनों-दिन बिगड़ती ही जा रही है़
निगेटिव समूह के रक्त का अभाव: मुंगेर. सदर अस्पताल स्थित भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के ब्लड बैंक में इन दिनों निगेटिव समूह के रक्त का घोर अभाव है़ गुरुवार को डिसप्ले बोर्ड पर प्रदर्शित किये गये आंकड़ों के अनुसार कुल 29 यूनिट ब्लड उपलब्ध बताये जा रहे हैं. इसमें एओ तथा एबी समूह के रक्त उपलब्ध नहीं हैं. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ फैजउद्दीन ने बताया कि उक्त समूहों के व्यक्ति से ब्लड बैंक के संपर्क में है, जरूरत पड़ने पर संबंधित समूह के रक्तदान के लिए बुला लिया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










