3.5 लाख की लागत से बन रहा फव्वारा

Updated at :16 Jan 2017 3:59 AM
विज्ञापन
3.5 लाख की लागत से बन रहा फव्वारा

मुंगेर : डीआरसीसी के मुख्य द्वार के ठीक सामने लगभग 3.5 लाख की लागत से मनमोहक पानी के फव्वारे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है़ दिल्ली से आये सैल्टेक वाटर कंपनी के टेक्नीशियन मधुकर कुमार तथा बबलू विश्वकर्मा ने बताया कि इस तरह के फव्वारे का निर्माण बिहार में वे पहली बार कर […]

विज्ञापन

मुंगेर : डीआरसीसी के मुख्य द्वार के ठीक सामने लगभग 3.5 लाख की लागत से मनमोहक पानी के फव्वारे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है़ दिल्ली से आये सैल्टेक वाटर कंपनी के टेक्नीशियन मधुकर कुमार तथा बबलू विश्वकर्मा ने बताया कि इस तरह के फव्वारे का निर्माण बिहार में वे पहली बार कर रहे हैं. इसे तैयार करने में कुल 15 दिन लगे हैं, जिसमें प्रतिदिन 8 मजदूरों को लगातार काम करना पड़ा है़ दोनों टैक्निशियन ने दावा किया कि

सोमवार को दिन के 10 बजे इस फव्वारे को चालू कर दिया जायेगा, जिसे देख लोग काफी खुश होंगे़

मुंगेर. डीआरसीसी का सौंदर्यीकरण इस तरह किया गया है कि यहां पहुंचने वाले आगंतुकों को मन मुग्ध हो जायेगा़ डीआरसीसी के चारों तरफ रंग- बिरंगे आकर्षक फूलों की क्यारियां तथा फव्वारे के ठीक आगे आकर्षक तरीके से ग्रास राइटिंग द्वारा डीआरसीसी लिखा हुआ पार्क वाकई मनमोहक है़ सूत्रों की मानें तो इन रंग-बिरंगे फूलों व सजावटी पौधों पर लगभग एक लाख से अधिक खर्च होने की संभावना है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन