चिकित्सकीय सेवा चार घंटे तक ठप
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Jan 2017 5:51 AM
विज्ञापन

विरोध . मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल कर दी. इसके कारण अस्पताल में प्रात:कालीन आउट डोर सेवा व इमरजेंसी सेवा भी चार घंटे तक पूरी तरह ठप रही़ मुंगेर : पिछले आठ महीने से लंबित वेतन भुगतान की मांग […]
विज्ञापन
विरोध . मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल
लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल कर दी. इसके कारण अस्पताल में प्रात:कालीन आउट डोर सेवा व इमरजेंसी सेवा भी चार घंटे तक पूरी तरह ठप रही़
मुंगेर : पिछले आठ महीने से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल कर दी. इसके कारण अस्पताल में प्रात:कालीन आउट डोर सेवा व इमरजेंसी सेवा भी चार घंटे तक पूरी तरह ठप रही़ नतीजतन इलाज कराने अस्पताल पहुंचे मरीजों को जहां बिना इलाज कराये ही बैरंग लौटना पड़ा, वहीं वार्ड में भरती मरीजों का हाल जानने के लिए भी चिकित्सक नहीं पहुंचे़ जांच घर के स्वास्थ्य कर्मी भी हड़ताल में शामिल थे़ इस दौरान न तो एक भी मरीज के किसी प्रकार का जांच हो पाया और न ही कोई मरीज पूर्व में कराये गये जांच का रिपोर्ट ही ले पाये़ हड़ताल बिहार जन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संघ जिला इकाई के सचिव उमेश कुमार के नेतृत्व में किया गया. प्रमंडलीय स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ महेश प्रसाद के आश्वासन पर स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने काम पर लौटे़
आश्वासन मिलते-मिलते बीत गये आठ माह. एएनएम रंजना कुमारी ने कहा कि पिछले आठ माह से लंबित वेतन के भुगतान की मांग करने पर हर बार उनलोगों को सिर्फ आश्वासन ही मिला है़ संघ द्वारा दर्जनों बार जिला स्वास्थ्य समिति तथा जिला प्रशासन से इस संबध में बात की गयी़ किंतु कुछ भी नतीजा नहीं निकला, जिससे बाध्य हो कर उनलोगों को हड़ताल पर बैठना पड़ा़ वेतन नहीं मिलने से जहां उन्हें अब राशन-पानी तक की समस्या हो गयी है, वहीं बच्चों को पढ़ाना-लिखाना भी एक बड़ी समस्या हो चुकी है़ इस बीच कई पर्व-त्योहार भी आये, किंतु रुपये के अभाव में सबके सब फीके रह गये़ अब हड़ताल करने के अलावा उनलोगों के पास कोई चारा नहीं रह गया है़
मांग को लेकर खूब हुई नारेबाजी
हड़ताल में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर जम कर नारेबाजी की़ ‘ नियमित काम का नियमित वेतन दो, स्वास्थ्य विभाग हाय-हाय, लंबित वेतन लेकर रहेंगे’ सहित अन्य नारों से अस्पताल परिसर गूंजता रहा़ मौके पर सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ, प्रभारी अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुधीर कुमार, चिकित्सक पदाधिकारी डॉ आरके गुप्ता, डॉ निर्मला गुप्ता, डॉ पंकज कुमार, एएनएम रागिनी कुमारी, संगिता कुमारी, ज्योति कुमारी सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे़
आश्वासन के बाद काम पर लौटे स्वास्थ्य कर्मी. स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सदर अस्पताल में हड़ताल किये जाने की खबर मिलने पर प्रमंडलीय स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ महेश प्रसाद अस्पताल पहुंचे़ जहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से स्वास्थ्य कर्मियों के लंबित वेतन के भुगतान को लेकर बात की़ जिसके बाद स्वास्थ्य उपनिदेशक ने हड़तालियों को आश्वासन दिया कि 20 जनवरी तक हर हाल में स्वास्थ्यकर्मियों के बकाये वेतन की भुगतान कर दी जायेगी़ जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने दोपहर 12:30 बजे हड़ताल समाप्त कर दिया तथा अपने-अपने काम पर लौट गये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










