विवेकानंद युवाओं के हैं प्रेरणास्रोत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Jan 2017 5:50 AM
विज्ञापन

कार्यक्रम . जिले भर में रही समारोह की धूम जिले भर में स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम में लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं. मुंगेर : बिहार बंगाली एसोसिएशन मुंगेर शाखा की ओर से रिफ्यूजी कॉलोनी में स्वामी विवेकानंद […]
विज्ञापन
कार्यक्रम . जिले भर में रही समारोह की धूम
जिले भर में स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम में लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं.
मुंगेर : बिहार बंगाली एसोसिएशन मुंगेर शाखा की ओर से रिफ्यूजी कॉलोनी में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. मौके पर स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय ने दीप प्रज्वलित किया और पुष्प अर्पित कर स्वामी जी को नमन किया. उन्होंने रिफ्यूजी कॉलोनी का नामाकरन करते हुए रिफ्यूजी कॉलोनी को विवेकानंद नगर करने की घोषणा की. मौके पर अध्यक्ष फाल्गुनी मुखर्जी, सचिव विजय घोष, कोषाध्यक्ष परेश चंद्र मुखर्जी, अजय पाल, राजा घोष, आशीष साह सहित अन्य मौजूद थे. वरिष्ठ माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज में स्वामी विवेकानंद की जयंती समरसता दिवस के रूप में मनायी गयी.
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विमल कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, उपप्रधानाचार्य उज्जवल किशोर सिन्हा ने स्वामी जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर प्रभातफेरी भी निकाली गयी. वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस से दीक्षित हो आध्यात्मिक चिंतन की ओर अग्रसर हुए. वे अमेरिका के शिकागो में विराट धर्मसभा में हिंदुत्व की महानता को स्थापित कर विश्व में भारत का नाम गौरवान्वित किया. स्वामी जी के आदर्श हमें ऊर्जा प्रदान करते हैं. मौके पर अध्यक्ष निर्मल कुमार जालान, किशोरी पंडित सहित अन्य ने स्वामी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर भैया-बहनों के बीच 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, चम्मच दौड़ एवं तीन टांग दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इधर सामाजिक उत्थान मंच की ओर से स्वामी विवेकानंद की 154 वीं जयंती सह कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. कंपनी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश मालाकार ने की. वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद पूरे राष्ट्र में युवा दिवस के रूप में मनाने की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब स्वामी जी के इस कथन को उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक चलते रहो को अपनाने की अपील की. मौके पर विमल कुमार मिश्र, सुबोध छवि, विजय कुमार मंडल, विजय कुमार कसेरा,
ओमप्रकाश कसेरा, शैलेंद्र मंडल, रामवरण मंडल, रामसखा पासवान सहित अन्य ने भी संबोधित किया. इधर सरस्वती शिशु मंदिर सादीपुर एवं बेकापुर में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. सादीपुर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन आदित्य कुमार, शशिकांत एवं संजीव कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. वक्ताओं ने कहा कि स्वामी जी भूतों से नहीं डरते थे, भगवान को देखने की इच्छा रखते थे, उनसे दोस्ती करना चाहते थे. वहीं बेकापुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नवीन कुमार मिश्र एवं व्यवस्था प्रमुख विपिन कुमार चौरसिया ने स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर नमन किया. इधर समाजसेवी डॉ रामानंद प्रसाद की अध्यक्षता में शहर के गार्डन बाजार में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. बीआरएम कॉलेज के सभाकक्ष में गुरुवार को स्वामी विवेकानेद की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी़ कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण के साथ हुआ. अध्यक्षता एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभा पॉल ने की़
मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ एमए निजायी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद वेदान्तिक समाजवाद के पुरोधा थे. विश्व धर्म की कल्पना ही उनकी सबसे बड़ी देन है़ वे धार्मिक, सामाजिक और राजनैतिक दर्शन को जीवन में उतारने की जरुरत है़ विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर ही समस्त मानवता का कल्याण संभव है़ डॉ दिपक कुमार दिनकर, डॉ प्रकाश कुमार के अलावे एनएसएस की छात्रा कुमारी प्रेरणा, आबिदा अहमद,मनीषा कुमारी और आराध्या श्रीवास्तव ने भी अपने-अपने विचार रखे़ लालदरबाजा स्थित भाजपा नेता डिक्की सिंह के आवास पर विवेकानेद की 154 वीं जयंती समारोह मनायी गयी़ कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश ने की़ कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया़ नमो विचार मंच के
जिलाध्यक्ष लालमोहन गुप्ता, भाजपा नेता प्रणव यादव, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, निवर्तमान जिला महामंत्री नयन कुमार, प्राणरंजन विकास सहित दर्जनों लोग मौजूद थे़ उद्यन परिषद प्रांगण में सचिव शुभाशीष मुखर्जी, अशोक सिन्हा, मुकुल कुमार चक्रवर्ती, अनिल गांगुली सहित अन्य लोगों के मौजूदगी में विवेकानंद की जयंती मनायी गयी़ वहीं विधिज्ञ संघ के हॉल में स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी़ कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता विष्णुदेव पंडित तथा संचालन राज कुमार राम ने की़ मौके पर कांति कुमारी, शर्मिला कुमारी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










