िवधार्थी परिषद ने िनकाली प्रभात फेरी

Updated at :13 Jan 2017 5:49 AM
विज्ञापन
िवधार्थी परिषद ने िनकाली प्रभात फेरी

मुंगेर : अभािवप द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रभात फेरी निकाली और शहर भ्रमण किया. मौके पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्त्रोत रहे. स्वामी विवेकानंद ने उठो जागो तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो का संदेश दिया. उनका कहना […]

विज्ञापन

मुंगेर : अभािवप द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रभात फेरी निकाली और शहर भ्रमण किया. मौके पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्त्रोत रहे. स्वामी विवेकानंद ने उठो जागो तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो का संदेश दिया. उनका कहना था कि जीत-हार आप पर निर्भर करता है, मान लो तो हार, ठान लो तो जीत, जितना कठिन संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी. मौके पर जिला संयोजक अभिषेक कुमार बमबम, विभाग प्रमुख सह सीनेट सदस्य मुकेश कुमार, नगर मंत्री सन्नी कुमार, सुमित, सोनू, नीलेंदु सागर, रोहित,

सन्नी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. आरडी एंड डीजे कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्शन शास्त्र की विभागाध्यक्ष प्रो. पूनम रानी ने की. जबकि संचालन डॉ संजय कुमार ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ कुल गीत एवं दीप प्रज्वलन से हुआ. साथ ही स्वामी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर प्रो. विद्या कुमार चौधरी, प्रो. शब्बीर हसन, प्रो. एसके झा, प्रो. गोपाल चौधरी, प्रो. विमल कुमार सिंह उपस्थित थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन