चोरी की बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Updated at :10 Jan 2017 5:34 AM
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार चोर व बरामद मोटरसाइकिल. मास्टर माइंड सन्नी व गोलू की गिरफ्तारी मुंगेर पुलिस के लिए बनी चुनौती मुंगेर : कासिम बाजार थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है. जबकि चार मोटरसाइकिल चोर भाग निकले. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ हरि शंकर कुमार […]

विज्ञापन

गिरफ्तार चोर व बरामद मोटरसाइकिल.

मास्टर माइंड सन्नी व गोलू की गिरफ्तारी मुंगेर पुलिस के लिए बनी चुनौती
मुंगेर : कासिम बाजार थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है. जबकि चार मोटरसाइकिल चोर भाग निकले. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ हरि शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पुरानीगंज में एक मोटरसाइकिल चोर गिरोह सक्रिय है जो मोटरसाइकिल चोरी कर दूसरे जिले में बेचने का धंधा करता है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पुरानीगंज निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर पुरानीगंज स्थित एक स्कूल के समीप से चोरी की एक पैशनप्रो मोटरसाइकिल बरामद किया गया. जिसका नंबर बीआर
10 डी-2457 है. इस मामले में पुलिस ने पुरानीगंज निवासी मनीष कुमार को भी गिरफ्तार किया. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्य पुरानीगंज निवासी सन्नी कुमार, सोनू कुमार, गोलू कुमार एवं छोटी मिर्जापुर निवासी सुदर्शन कुमार फरार हो गये. एसडीपीओ ने बताया कि इन लोगों के पास मास्टर चाबी रहती है और सभी मोटरसाइकिल का ताला खोलने में एक्स्पर्ट हैं. इन लोगों से पूछताछ की जा रही है. छापेमारी में कासिम बाजार थानाध्यक्ष बालकृष्ण यादव, अवर निरीक्षक शंभु कुमार पासवान मुख्य रूप से शामिल थे. विदित हो कि तीन दिन पूर्व मुंगेर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का उद‍्भेदन किया था तथा शहर के शामपुर निवासी अप्पू कुमार उर्फ सम्मी राय को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया था. उसकी निशानदेही पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहली एवं शीतलपुर गांव में छापेमारी कर दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी थी. लेकिन पुलिस मुख्य सरगना सन्नी व गोलू को दबोच नहीं पा रही. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानीगंज निवासी उमेश साह का पुत्र गोलू कुमार एवं अशोक साह का पुत्र सन्नी कुमार मोटरसाइकिल चोर गिरोह का मुख्य सरगना है. जो पल भर में किसी भी मोटरसाइकिल के ताले को खोल देता है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने भी कहा था कि सन्नी मोटरसाइकिल का ताला खोलने में एक्सपर्ट है और ये लोग मोटरसाइकिल की चोरी कर दूसरे जिले में उसे भेजते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन