जमीन से 92 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 23 May 2026 5:22 PM

विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने योगेंद्र शाह के पुत्र बिट्टू उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर में शनिवार की अहले सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 92 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने योगेंद्र शाह के पुत्र बिट्टू उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया. बरामद शराब को आरोपी ने बेहद शातिराना तरीके से जमीन में गाड़कर छिपा रखा था, ताकि पुलिस और स्थानीय लोगों की नजर से बच सके. जानकारी के अनुसार कासिम बाजार थाना पुलिस को छोटी मिर्जापुर इलाके में अवैध शराब कारोबार की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर और आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान जमीन खोदने पर विदेशी शराब की बोतलें बरामद होने लगीं. पुलिस ने विभिन्न ब्रांड और विभिन्न साइज के कुल 92 बोतल विदेशी शराब जब्त की है. माना जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त था और गुप्त तरीके से शराब की सप्लाई करता था. कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि बिट्टू उर्फ विक्की को 92 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है. जिसने जमीन खोद कर उसमें शराब छिपा रखी थी. संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन