स्नातक सेमेस्टर-2 में 2,202 एवं सेमेस्टर-4 में 918 विद्यार्थियों ने भरा अबतक परीक्षा फॉर्म

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-2 में 2,202 एवं सेमेस्टर-4 में 918 विद्यार्थियों ने भरा अबतक परीक्षा फॉर्म

स्नातक सेमेस्टर-2 व 4 के लिये 15 जुलाई से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की गयी है.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 तथा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 15 जुलाई से आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को 21 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. वहीं अबतक जहां सेमेस्टर-2 में कुल 2,202 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. वहीं सेमेस्टर-4 में कुल 918 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 व 4 के लिये 15 जुलाई से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें दोनों सत्रों के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 21 जुलाई तक का समय दिया गया है. जबकि 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ 22 और 23 जुलाई को परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. उन्होंने बताया कि उक्त दोनों सत्रों के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के कुल 600 रूपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. जबकि 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ कुल 700 रूपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क जमा करना होगा. इधर स्नातक सेमेस्टर-2 में अबतक कुल 2,202 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 1,725, विज्ञान संकाय में 466 तथा वाणिज्य संकाय में 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जबकि स्नातक सेमेस्टर-4 में अबतक कुल 918 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 803, विज्ञान संकाय में 113 तथा वाणिज्य संकाय में मात्र 2 विद्यार्थी ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन