ePaper

स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग सब्सिडियरी परीक्षा के पांचवें दिन 85 छात्र रहे अनुपस्थित

Updated at : 28 Jul 2025 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग सब्सिडियरी परीक्षा के पांचवें दिन 85 छात्र रहे अनुपस्थित

स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग सब्सिडियरी परीक्षा के पांचवें दिन 85 छात्र रहे अनुपस्थित

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा 23 जुलाई से पांच केंद्रों पर आरंभ की है. पांचवे दिन की परीक्षा सोमवार को दो पालियों में ली गयी. जिसमें कुल 1,044 परीक्षार्थियों में 959 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 85 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग सब्सिडियरी परीक्षा के पांचवे दिन प्रथम पाली में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के नॉन हिंदी विषय वैक्लपिक अंग्रेजी, एमबी उर्दू, बांग्ला की परीक्षा हुई. जिसमें कुल 482 परीक्षार्थियों में 438 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कला संकाय के पॉलिटिकल साइंस विषय की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 562 परीक्षार्थियों में 521 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब मंगलवार को स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग सब्सिडियरी के अंतिम दिन की परीक्षा दो पालियों में ली जायेगी. प्रथम पाली में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के आरबीएच के पेपर-2 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के एआईएच पेपर-2 तथा संगीत पेपर-2 की परीक्षा ली जायेगी.

————

पीजी सेमेस्टर-2 परीक्षा के छठे दिन 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित

मुंगेर.

एमयू ने अपने सत्र 2024-2026 पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा दो केंद्रों पर 21 जुलाई से आरंभ की है. जिसके छठे दिन की परीक्षा सोमवार को दो पाली में ली गयी. जिसमें कुल 1,360 परीक्षार्थियों में 1,326 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. छठे दिन प्रथम पाली में ग्रुप-ए में शामिल विषय बॉटनी, कैमेस्ट्री, कॉमर्स, गणित, भौतिकी तथा जुलॉजी के पेपर सीसी-8 की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 608 परीक्षार्थियों में 594 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में ग्रुप-बी में शामिल विषय संगीत, बंग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू तथा फिलॉस्फी के पेपर-सीसी-8 की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 752 परीक्षार्थियों में 732 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब मंगलवार को सातवें दिन की परीक्षा एक पाली में होगी. जिसमें ग्रुप-सी में शामिल विषय भूगोल, होम साइंस, इकोनॉमिक्स, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी तथा सोसोलॉजी के पेपर सीसी-8 की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन