बिहार : मुंगेर में नौ पिस्टल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत पूरबसराय पुलिस चौकी के नजदीक से पुलिस ने बीती रात एक महिला समेत तीन हथियार तस्करों को नौ अवैध पिस्टल और 18 मैगजीन के साथ पकड़ा है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गयी इस कार्रवाई में […]
मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत पूरबसराय पुलिस चौकी के नजदीक से पुलिस ने बीती रात एक महिला समेत तीन हथियार तस्करों को नौ अवैध पिस्टल और 18 मैगजीन के साथ पकड़ा है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गयी इस कार्रवाई में मो. नसीम, सूरज तांती और नीलम देवी को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन लोगों के पास से पुलिस ने नौ अवैध पिस्टल, 18 मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं. भारती ने बताया कि ये तीनों हथियार तस्कर जब्त अवैध हथियारों और अग्नेयास्त्रों को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के हावड़ा बेचने के लिए ले जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










