दीपावली की रात बर्न के 7 मामले पहुंचे अस्पताल, तीन भर्ती

Updated at : 01 Nov 2024 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन ने घायलों का ईलाज किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर जिले में गुरुवार को दीपों का त्योहार दीपावली मनाया गया. साथ ही जमकर आतिशबाजी भी हुई. इस बीच सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गुरुवार की रात बर्न के कुल 7 मामले पहुंचे. जिसमें से तीन मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया गया. जबकि शेष को इलाज के बाद घर भेज दिया गया. इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन ने घायलों का ईलाज किया. गुरुवार को संदलपुर निवासी महेंद्र तांती की 60 वर्षीय पत्नी मंजू देवी को जले हालत में लाया गया. जो पटाखों के कारण जल गयी थी. जबकि पुरानीगंज निवासी अरूण महतो की 32 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी इलाज के लिये पहुंची. जिसका हाथ और कंधा जल गया था. बताया गया कि घर के मेन लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी निकली. जिसकी चपेट में आकर उर्मिला देवी आंशिक रूप से जल गयी. इसके अतिरिक्त घोषीटोला निवासी बीरबल ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार को इलाज के लिए लाया गया. जो पटाखा फोड़ने के दौरान जल गया था. जिसे भी इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया. इसके अतिरिक्त गुरुवार की रात बर्न के 4 अन्य मरीज पहुंचे. जिसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन