मनी नदी में जेसीबी से हो रही घाटों की सफाई
मनी नदी में जेसीबी से हो रही घाटों की सफाई हवेली खड़गपुर . लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर घाटों की सफाई प्रारंभ हो गयी. नगर पंचायत के मनी नदी स्थित सद्भावना घाट की सफाई जेसीबी मशीन से की जा रही है. समाजसेवी राकेश चंद्र सिन्हा, नगर पंचायत के इंजीनियर अरविंद कुमार खुद खड़ा […]
मनी नदी में जेसीबी से हो रही घाटों की सफाई हवेली खड़गपुर . लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर घाटों की सफाई प्रारंभ हो गयी. नगर पंचायत के मनी नदी स्थित सद्भावना घाट की सफाई जेसीबी मशीन से की जा रही है. समाजसेवी राकेश चंद्र सिन्हा, नगर पंचायत के इंजीनियर अरविंद कुमार खुद खड़ा होकर सफाई करवा रहे है. एसडीओ वसीम अहमद, कार्यपालक पदाधिकारी रणविजय सिंह, बीडीओ विनय कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय, गंगटा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने सद्भावना घाट पहुंच कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. विदित हो कि मनी नदी में ही कूड़े कचरों में फेंके जाने के कारण नदी में गंदगी का अंबार लग गया था. जिससे कारण सद्भावना घाट नरक में तब्दील हो गया. छठ को देखते हुए घाट की सफाई युद्ध स्तर पर करायी जा रही है. ———————–खंभों के सहारे लगे दुकान हटाने की होगी कार्रवाई हवेली खड़गपुर : नगर के मुख्य बाजार के मार्केट पर बने कुल 41 दुकान जो नया पुल के पूरब और पश्चिम दिशा में खंभों के सहारे बने हुए हैं उसे हटाने की कार्रवाई की जा रही है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार सिंह ने बताया कि सभी दुकानदारों को दो बार नोटिस भेजा जा चुका है. लेकिन दुकानदार पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है. खंभा पर खड़े दुकान होने के कारण कभी भी वह धराशाही हो सकता है और कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










