भवन प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण
भवन प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण प्रतिनिधि , मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा ने निर्वाचन कार्य में कोताही बरतने वाले भवन प्रमंडल मुंगेर के अधीक्षण अभियंता अवध किशोर से स्पष्टीकरण की मांग की है. उन्होंने स्पष्टीकरण पूछा है कि किस परिस्थिति में आप निर्वाचन कार्य के दौरान मुख्यालय छोड़ कर पटना में थे. प्रमंडलीय […]
भवन प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण प्रतिनिधि , मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा ने निर्वाचन कार्य में कोताही बरतने वाले भवन प्रमंडल मुंगेर के अधीक्षण अभियंता अवध किशोर से स्पष्टीकरण की मांग की है. उन्होंने स्पष्टीकरण पूछा है कि किस परिस्थिति में आप निर्वाचन कार्य के दौरान मुख्यालय छोड़ कर पटना में थे. प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने एक पत्र भेज कर कहा था कि मतगणना केंद्र के रूप में चयनित आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर स्थित मतगणना हॉल, बेरिकेटिंग एवं अन्य कार्य के संदर्भ में तकनीकी अनुमोदन नहीं दिये जाने के कारण आवश्यक कार्य बाधित हुआ. आपके द्वारा ससमय तकनीकी अनुमोदन नहीं दिया जाना कर्तव्यहीनता को दर्शाता है. साथ ही बिना अधोहस्ताक्षरी को सूचित किये मुख्यालय से बाहर जाना अनुशासहीनता है. विदित हो कि भवन अंचल मुंगेर में अधीक्षण अभियंता का पद सृजित किया गया और कार्यालय भी खोला गया है. लेकिन कार्यालय में ताला लगा है और अधीक्षण अभियंता मुख्यालय में नहीं रहते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










