गंगटा जंगल में दर्जन भर वाहनों के साथ लूटपाट

Updated:
विज्ञापन

गंगटा जंगल में दर्जन भर वाहनों के साथ लूटपाट प्रतिनिधि , टेटियाबंबर खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग गंगटा जंगल के ठाड़ी मोड़ के समीप रविवार की रात अपराधियों ने दर्जन भर वाहनों के साथ लूटपाट की. अपराधियों ने लगभग 5 लाख रुपये से अधिक की नगदी व समान लूट ली. घटना की सूचना पर टेटियाबंबर थाना पुलिस […]

विज्ञापन

गंगटा जंगल में दर्जन भर वाहनों के साथ लूटपाट प्रतिनिधि , टेटियाबंबर खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग गंगटा जंगल के ठाड़ी मोड़ के समीप रविवार की रात अपराधियों ने दर्जन भर वाहनों के साथ लूटपाट की. अपराधियों ने लगभग 5 लाख रुपये से अधिक की नगदी व समान लूट ली. घटना की सूचना पर टेटियाबंबर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और लूट के शिकार लोगों को जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए भेज दिया. प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार की रात जमुई से आ रही वाहनों को अपराधियों ने ठाड़ी मोड़ के समीप पत्थर लगा कर रोक लिया और लूटपाट की. गंगटा थाना के घटनास्थल पर पहुंचने पर वाहन संख्या बी 11ए- 6877 के ट्रक चालक गुलाबी यादव ने बताया कि उससे 1500 रुपये नगद, एक मोबाइल एवं जेएच 11 एन-7644 ट्रक के चालक भूषण यादव से अपराधियों ने 8 हजार रुपये नगद एवं दो मोबाइल लूट लिये. जबकि एक आलू व्यापारी से लगभग एक लाख रुपये अपराधियों ने लूट लिया. चालकों ने बताया कि दर्जन भर वाहनों के साथ अपराधियों ने लूट पाट की. घटना की सूचना पर गंगटा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां लूट की घटना को अंजाम दिया गया. वह क्षेत्र लक्ष्मीपुर थाना में पड़ता है. सभी पीडि़तों को लक्ष्मीपुर थाना भेज दिया गया. जहां पीडि़तों ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन