जमालपुर-किऊल रेलखंड पर 28 को लिया जायेगा 6 घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Apr 2024 10:46 PM

विज्ञापन

धरहरा व अभयपुर स्टेशन के बीच एलसी गेट संख्या 24 पर होगा तकनीकी कार्य

विज्ञापन

जमालपुर. मालदा डिवीजन अंतर्गत जमालपुर-किऊल रेलखंड पर 28 अप्रैल को 6 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण इस रेल मार्ग से चलने वाली लगभग एक दर्जन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगी. मालदा डिवीजन के डिविजनल ऑपरेटिंग मैनेजर (जनरल) राहुल कुमार द्वारा बताया गया है कि जमालपुर-किऊल रेलखंड के धरहरा व अभयपुर रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित किलोमीटर संख्या 379/1-2 चंडीगढ़ गेट संख्या 24 को हटाने के क्रम में सब-वे के लिए आइसीसी बॉक्स और स्लैब का कार्य किया जाएगा. इसको लेकर 28 अप्रैल को प्रात 8:00 बजे से अपराह्न 14:00 तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इससे इस रेलखंड से गुजरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया जाएगा और लगभग एक दर्जन अन्य ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा.

ये ट्रेनें रहेगी कैंसिल

03487 अप जमालपुर-किऊल पैसेंजर, 03488 डाउन किऊल-जमालपुर पैसेंजर, 03477 अप जमालपुर-किऊल पैसेंजर, 03478 डाउन किऊल-जमालपुर पैसेंजर, 03433 अप जमालपुर-किऊल पैसेंजर, 03434 डाउन किऊल-जमालपुर पैसेंजर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन