राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों व कर्मियों ने ली शपथ

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को सरकारी स्तर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी जा रही है. इस मौके पर जहां शनिवार को स्थानीय एक नंबर ट्रैफिक स्थित सरदार पटेल के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. वहीं शुक्रवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मियों ने […]

विज्ञापन

मुंगेर : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को सरकारी स्तर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी जा रही है. इस मौके पर जहां शनिवार को स्थानीय एक नंबर ट्रैफिक स्थित सरदार पटेल के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. वहीं शुक्रवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मियों ने एकता की शपथ ली.

अपर समाहर्ता ईश्वर चंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सभी कर्मियों ने एक साथ शपथ लिया कि ‘ मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा. मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं. जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका.

मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं ‘. शपथ लेने वालों में जिला जनशिकायत पदाधिकारी बीबी तिवारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अखिलेश झा, जनसंपर्क उपनिदेशक कमलाकांत उपाध्याय मुख्य रूप से शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन