छठ पूजा को लेकर सफाई अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन

छठ पूजा को लेकर सफाई अभियान शुरू फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : काली पहाड़ी के निकट सफाई करते कर्मी प्रतिनिधि , जमालपुर आगामी छठ पूजा को लेकर नगर परिषद द्वारा जमालपुर के विभिन्न घाटों की सफाई आरंभ कर दी गयी है. शुक्रवार को काली पहाड़ी की तराई में बसे नहर की सफाई का काम […]

विज्ञापन

छठ पूजा को लेकर सफाई अभियान शुरू फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : काली पहाड़ी के निकट सफाई करते कर्मी प्रतिनिधि , जमालपुर आगामी छठ पूजा को लेकर नगर परिषद द्वारा जमालपुर के विभिन्न घाटों की सफाई आरंभ कर दी गयी है. शुक्रवार को काली पहाड़ी की तराई में बसे नहर की सफाई का काम आरंभ किया गया. नगर परिषद के योजना सहायक ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी डीडी लाल के निर्देश पर छठ पूजा के दौरान शहरवासियों को साफ सुथरा घाट उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिये नगर परिषद के स्थायी सफाई कर्मी के अतिरिक्त एनजीओ को जमालपुर के काली पहाड़ी नहर, छोटी केशोपुर के मसोमतिया तालाब तथा दौलतपुर के सूर्य मंदिर तालाब की साफ सफाई के लिए लगाया गया है. उन्होंने बताया कि छठ व्रतियों की सुविधा के लिए काली पहाड़ी नहर के संपर्क पथ को जेसीबी मशीन से समतल कराने का भी कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा आदेश दिया गया है. मौके पर जमादार सत्य नारायण मंडल उपस्थित थे.————————-बॉक्स————————-सफाई के लिए मिला अतिरिक्त प्रभार जमालपुर : नगर परिषद जमालपुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी डीडी लाल ने नयी पहल शुरू की है. उन्होंने बताया कि आगामी दीपावली तथा छठ पूजा को देखते हुए सभी वार्डों एवं घाटों पर सफाई का काम आरंभ कर दिया गया है. इस काम से जुड़े सफाई मजदूरों एवं प्रभारी सफाई जमादारों के कार्यों पर निगरानी रखने के लिए अलग से तीन नप कर्मियों को अतिरिक्त कार्य भार सौंपा गया है. बताया कि इन नप कर्मियों में प्रधान सहायक रणजीत कुमार को केशोपुर व दौलतपुर क्षेत्र के विभिन्न 14 वार्डों, लेखापाल राजीव कुमार को नयागांव क्षेत्र के विभिन्न दस वार्डों तथा योजना सहायक प्रेम शंकर को सदर बाजार, छोटी केशोपुर, लक्ष्मणपुर एवं फुलका के विभिन्न 12 वार्डों में चल रहे सफाई कार्यों के लिये अतिरिक्त भार प्रदान करते हुए पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन