सुहागिन महिलाएं आज करेंगी करवा चौथ का व्रत
सुहागिन महिलाएं आज करेंगी करवा चौथ का व्रत मुंगेर : जिले में आज सुहागिन महिलाएं पूरे श्रद्धा व आस्था के साथ करवा चौथ का व्रत करेंगी. व्रत की सारी तैयारियां गुरुवार को ही पूरी कर ली गयी है. आज महिलाएं अपने सुहाग के दीर्घायु होने की कामना को लेकर दिन भर उपवास पर रहेंगी. शाम […]
सुहागिन महिलाएं आज करेंगी करवा चौथ का व्रत
मुंगेर : जिले में आज सुहागिन महिलाएं पूरे श्रद्धा व आस्था के साथ करवा चौथ का व्रत करेंगी. व्रत की सारी तैयारियां गुरुवार को ही पूरी कर ली गयी है. आज महिलाएं अपने सुहाग के दीर्घायु होने की कामना को लेकर दिन भर उपवास पर रहेंगी. शाम में चंद्र दर्शन के बाद ही वे जल ग्रहण करेंगी.कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है.
सुहागिन महिलाएं अपने पति के दीर्घ जीवन की कामना को लेकर इस व्रत का अनुष्ठान करती है. इस दिन व्रती महिलाएं निर्जला व्रत रखती है. रात्रि में चंद्रमा निकले पर उन्हें अर्घ्य देकर पति से आशीर्वाद लेकर ही अन्न-जल ग्रहण करेगी. क्या है पूजन विधि करवा चौथ के दिन व्रत रखें और एक पट्टे पर जल से भरा लोटा रखें.
मिट्टी के एक करवे में गेहूं एवं ढक्कन में चीनी व सामर्थ्य अनुसार पैसा रखें. रोली, चावल, गुड़ व अन्य नैवेद्य से गणपति की पूजा करें. रोली से करवे पर स्वास्तिक बनायें और 13 बिंदियां रखें व स्वयं भी बिंदी लगावें. गेहूं के 13 दाने दाएं हाथ में लेकर करवा चौथ की कथा सुने. कथा सुनने के बाद अपनी सासु जी के चरण स्पर्श करें और करवा उन्हें दे दें. पानी का लोटा और गेहूं के दाने अलग रख लें. रात्रि में चंद्रोदय होने पर पानी में गेहूं के दाने डाल कर उसे अर्घ्य दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










