कभी भी नहीं हुई नगर परिषद के मुरली नाले की सफाई
फोटो संख्या : 25 फोटो कैप्सन : वार्ड संख्या 4 में मुरली नाले की बदतर स्थिति प्रतिनिधि , जमालपुरनगर परिषद जमालपुर का एक नाला ऐसा भी है जो प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से अछूता है. इस नाले की अब तक कभी भी पूरी तरह से सफाई नहीं हुई है. एक बार फिर मॉनसून के […]
फोटो संख्या : 25 फोटो कैप्सन : वार्ड संख्या 4 में मुरली नाले की बदतर स्थिति प्रतिनिधि , जमालपुरनगर परिषद जमालपुर का एक नाला ऐसा भी है जो प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से अछूता है. इस नाले की अब तक कभी भी पूरी तरह से सफाई नहीं हुई है. एक बार फिर मॉनसून के आगमन को लेकर नगर परिषद द्वारा इस नाले की सफाई की कोई व्यवस्था नहीं किये जाने से कई वार्डों के निवासियों को अंदेशा बना हुआ है कि बारिश का पानी उनके मकानों में प्रवेश कर गृहस्थी को परेशान कर देगा.कई वार्डों से गुजरता है मुरली नालामुरली नाला जमालपुर की काली पहाड़ी की तराई में स्थित डीजल शेड के निकट से आरंभ हो कर दौलतपुर बहियार पहुंच कर समाप्त हो जाता है. इस बीच यह वार्ड संख्या 15 से होते हुए वार्ड 04 बीच से गुजर कर वार्ड संख्या 03, 02 से भी गुजरता है. नाले की सफाई नहीं होने के कारण आगामी बरसात के दिनों होने वाली परेशानी को लेकर इन वार्डों के लोग चिंतित हैं. पूर्व के अनुभव के बारे में उन्होंने बताया कि बारिश का पानी घर-मकान में घुस जाता है और पूरी गृहस्थी तबाह होने लगती है. कहते हैं पार्षद वार्ड संख्या 4 के पार्षद रामवृक्ष तांती ने बताया कि पिछले कई दशकों से मुरली नाला की पूरी सफाई नहीं की गयी है. इसके कारण डीजल शेड होते हुए बारिश का पानी वार्डों को तबाह कर देता है. इस कारण पेयजल दूषित होता है और महामारी की आशंका तो बनती ही है. विषैले जीव-जंतु एवं मच्छर के प्रकोप से जनजीवन त्रस्त हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










