सेमीफाइनल में मधुरा 72 रन से पराजित, फाइनल में रामपुर

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि, तारापुरतारापुर प्रखंड के विषय गांव में चल रहे चैलेंजर क्रिकेट टूनामेंट में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबला रामपुर एवं मधुरा के बीच खेला गया. जिसमें रामपुर की टीम 72 रन से विजयी हुई और फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि, तारापुरतारापुर प्रखंड के विषय गांव में चल रहे चैलेंजर क्रिकेट टूनामेंट में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबला रामपुर एवं मधुरा के बीच खेला गया. जिसमें रामपुर की टीम 72 रन से विजयी हुई और फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामपुर की टीम निर्धारित 14 ओवर में सभी विकेट खोकर 160 रनों का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में उतरी मधुरा की टीम निर्धारित 14 ओवर में 8 विकेट खोकर 88 रन ही बना सकी और रामपुर की टीम 72 रनों से विजयी हो गयी. इस तरह रामपुर की टीम फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. इस टीम के खिलाड़ी शाहनवाज ने विरोधी टीम के 4 विकेट झटके. जिसे मैन ऑफ द मैच दिया गया. अंपायर की भूमिका मंजित कुमार एवं राजीव कुमार निभा रहे थे. जबकि आंखो देखा हाल मुकेश कुमार एवं शानू कुमार सुना रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन