फाइनल में लक्ष्मीपुर 26 रन से पराजित, दरियापुर विजयी
हवेली खड़गपुर : लक्ष्मीपुर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को दरियापुर एवं लक्ष्मीपुर के बीच हुआ. जिसमें दरियारपुर ने लक्ष्मीपुर को 26 रनों से पराजित कर दिया और फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दरियापुर की टीम ने […]
हवेली खड़गपुर : लक्ष्मीपुर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को दरियापुर एवं लक्ष्मीपुर के बीच हुआ. जिसमें दरियारपुर ने लक्ष्मीपुर को 26 रनों से पराजित कर दिया और फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दरियापुर की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रनों का विशाल स्कोर कर दिया.
टीम की ओर से मो. असरफू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली. वहीं उमेश ने 23 रन बनाये. जबकि लक्ष्मीपुर टीम के गेंदबाज रोशन ने 3 व प्रशांत ने 1 विकेट चटके. जवाब में उतरी लक्ष्मीपुर की टीम 14 ओवर में 6 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी. जबकि राजीव कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों की पारी खेली. दरियारपुर टीम के गेंदबाज असरफू ने 4 एवं कुंदन ने 2 विकेट झटके. विजयी टीम के असरफू को बेहतरीन बल्लेबाजी व गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. विजेता एवं उपविजेता टीम को समाजसेवी संजय मिश्रा द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया. अंपायर की भूमिका गौतम व रामरतन कुमार निभा रहे थे. जबकि स्कोरिंग संजीव एवं आंखों देखा हाल रवि सुना रहे थे. मौके पर टूर्नामेंट के सचिव अविनाश, बालकृष्ण व प्रेम मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










