बरियारपुर में दो पक्षों में गोलीबारी, एक घायल
बरियारपुर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के पडि़या गांव में गुरुवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई. जिसमें लक्ष्मण मंडल नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया. घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. इधर घटना को लेकर दो पक्षों में भीषण तनाव व्याप्त है. बरियापुर थानाध्यक्ष […]
बरियारपुर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के पडि़या गांव में गुरुवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई. जिसमें लक्ष्मण मंडल नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया. घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. इधर घटना को लेकर दो पक्षों में भीषण तनाव व्याप्त है.
बरियापुर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर पडि़या गांव में दो पक्षों में गोलीबारी हुई. उन्होंने बताया कि बमबम मंडल अपने घर में टूटे पाइप को ठीक कर रहा था. जिसका विरोध लक्ष्मण मंडल द्वारा किया गया. दोनों पक्षों की ओर से गोलियां भी चली. जिसमें बमबम मंडल ने लक्ष्मण मंडल पर गोली चला दी जो उसके बायें बांह में लगी और वह वहीं गि गया. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एक पक्ष की ओर से बमबम मंडल सहित उसके माता-पिता को अभियुक्त बनाया गया है. जबकि दूसरे पक्ष से लक्ष्मण मंडल, नीरज, बबलू व निरंजन को अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










