रामपुर ने तेरेनाम टीम को 54 रनों से किया पराजित

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 17 फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि, तारापुरतारापुर प्रखंड के विषय गांव में चल रहे चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को रामपुर एवं तेरेनाम क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें रामपुर की टीम ने तेरेनाम को 54 रनों से पराजित कर विजयी हुई. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामपुर […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 17 फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि, तारापुरतारापुर प्रखंड के विषय गांव में चल रहे चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को रामपुर एवं तेरेनाम क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें रामपुर की टीम ने तेरेनाम को 54 रनों से पराजित कर विजयी हुई. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामपुर की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में सभी विकेट खोकर 145 रन बनायी. जवाब में उतरी तेरेनाम की टीम 14 ओवर में 91 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी और रामपुर की टीम विजयी हुई. विजयी टीम के मो. साजिद ने 27 रन बनाये और चार विकेट झटके. जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. विजेता टीम को समिति की ओर से पुरस्कार प्रदान कर हौसला अफजाई किया गया. अंपायर की भूमिका मंजित कुमार एवं रतन कुमार ने निभायी. जबकि मैच का आंखों देखा हाल संदीप कुमार एवं पिंटु कुमार सुना रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन