विभिन्न रेल यूनियनों ने एमएम को सौंपा ज्ञापन
प्रतिनिधि, जमालपुररेलवे बोर्ड के यांत्रिक सदस्य को जमालपुर के विभिन्न यूनियनों ने ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगों से अवगत कराया. ऑल इंडिया एससीएसटी यूनियन की ओर से चांदसी पासवान ने छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. इनमें भारतीय रेल में सभी श्रेणियों में एससी/एसटी के शॉर्ट फॉल पदोन्नति से खाली पदों को भरने, जमालपुर में […]
प्रतिनिधि, जमालपुररेलवे बोर्ड के यांत्रिक सदस्य को जमालपुर के विभिन्न यूनियनों ने ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगों से अवगत कराया. ऑल इंडिया एससीएसटी यूनियन की ओर से चांदसी पासवान ने छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. इनमें भारतीय रेल में सभी श्रेणियों में एससी/एसटी के शॉर्ट फॉल पदोन्नति से खाली पदों को भरने, जमालपुर में बॉक्स एनएचएल, बीएलसी जैसे कार्यभार को स्थायी करने, सीआरएफ के निर्माण के लिए मशीन उपलब्ध कराने, तथा मुख्य अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की गयी. इआरएमसी के शाखा सचिव धर्मेंद्र कुमार यादव ने मुख्य अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद करने, नन आइटीआइ द्वारा भी एक्ट अप्रेंटिश की बहाली करने, सभी शॉपों को समुचित लोड देने तथा जमालपुर कारखाना को कोच निर्माण का कार्यभार देने की मांग की. इआरएमयू के शाखा सचिव वीरेंद्र कुमार यादव द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में 6 सूत्री मांग की गई. इनमें नये काम के अनुसार नये आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने, नये कार्य के अनुसार बॉक्स एनएचएल जैसे कार्य के लिये सीआरएफ मशीन उपलब्ध कराने, जमालपुर कारखाना को भी अन्य निर्माण इकाइयों की तरह कच्चा माल खरीदने की सुविधा प्रदान करने, मृत प्राय फाउंड्री को नये सिरे से पुनर्जीवित करने तथा पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल जमालपुर में विशेषज्ञ डॉक्टर सहित अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










