कर्मियों की हड़ताल खत्म बहाल हुई स्वास्थ्य सेवा

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर: संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के छह दिन पुरानी हड़ताल खत्म हो गयी और सभी कर्मचारी रविवार को काम पर लौट आये. इसके साथ ही जिला मुख्यालय से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र एवं उपकेंद्र में चिकित्सा व्यवस्था पटरी पर लौट गयी है. संविदा स्वास्थ्यकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष मो नसीम ने बताया कि सरकार ने […]

विज्ञापन
मुंगेर: संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के छह दिन पुरानी हड़ताल खत्म हो गयी और सभी कर्मचारी रविवार को काम पर लौट आये. इसके साथ ही जिला मुख्यालय से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र एवं उपकेंद्र में चिकित्सा व्यवस्था पटरी पर लौट गयी है.
संविदा स्वास्थ्यकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष मो नसीम ने बताया कि सरकार ने लिखित आश्वासन के माध्यम से संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के कई मांगों पर अपनी सहमति जतायी है. उन्होंने कहा कि पिछले छह दिनों से चल रहे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को समाप्त कर दिया गया है. जिसके कारण जिले की स्वास्थ्य सेवाएं फिर से पटरी पर लौट गयी. सभी टीका कर्मी सोमवार से पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम में नयी ऊर्जा के साथ भाग लेंगे. संघ के प्रमुख मांगों में से वैक्सीन कुरियर के लिए अब प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी देने की बात पर सहमति बन गयी है.

आशा कार्यकर्ता को नियत मासिक मानदेय दिये जाने की मांग को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है. साथ ही आशा व ममता कार्यकर्ता के लिए समूह बीमा के तहत पांच लाख रुपये की बीमा किये जाने की बात पर भी सहमति जतायी गयी. संविदा स्वास्थ्यकर्मी के लिए तीन महीने के भीतर एचआर पॉलिसी की व्यवस्था किये जाने की बात पर सहमति बन गयी. जिसे जीविका एचआर पॉलिसी के तर्ज पर लागू किया जायेगा. वहीं संविदा स्वास्थ्यकर्मी के पद को स्वीकृत पद करने के लिए प्रधान सचिव ने सभी दस्तावेजों की मांग की है. मौके पर संघ के जिला सचिव मो तौसिफ हसनैन, प्रसन्न कुमार सिंह, निखिल आनंद, रत्ना कुमारी, विकास कुमार, अभिषेक कुमार सोनी सहित अन्य कर्मी, ममता व आशा कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन